विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज: दो बच्चों की हत्या कर खुद फंदे पर लटक गया पिता, तीन लाशें देखकर हैरान रह गए लोग

Published: Sun, 08 Mar 2026 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2026 12:32 PM (IST)

महराजगंज के नौतनवा में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ...और पढ़ें

HighLights

  1. पिता ने पारिवारिक कलह में बच्चों को मारकर खुदकुशी की

  2. नौतनवा के गांधी नगर वार्ड में तीनों के शव मिले

  3. दीवार पर पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र मिला

जागरण संवाददाता, महराजगंज। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चाें की हत्या कर खुद फांसी लगा जान दे दी। अनहोनी की आशंका होने पर जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों मृत पड़े थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

नौतनवा के गांधी नगर वार्ड में कमरे में मिले तीनों के शव

गाजीपुर जिले के थाना सैदपुर के ग्राम मिर्जापुर निवासी अमरेश कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी वंदना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में 66वीं वाहिनीं एसएसबी में तैनात हैं। अमरेश खुद बेरोजगार थे और घर पर बच्चों की देखभाल करते थे। रविवार की सुबह छह बजे पत्नी ड्यूटी पर चली गई।

गाजीपुर के रहने वाले थे सभी लोग, पत्नी एसएसबी में हैं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

कुछ देर बार घर में चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग पहुंचे तो कंचन (साढ़े तीन वर्ष), अमरेंद्र (दो वर्ष) व अमरेश मृत पड़े थे। मासूम कचंन का शव जंगले के सहारे एक रस्सी से लटक रहा था। मासूम अमरेंद्र का शव भूमि पर पड़ा था। वहीं अमरेश का शव फंदे से लटका था। उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। कमरे की दीवार पर पत्नी का किसी व्यक्ति से अवैध संबंध की बात लिखी मिली है।

एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना का कारण माना जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।