परिवार को टूटने से बचाया, मिलन कराया
परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने पर तैनात पुलिस र्किमयों की पहल रंग आई। पुलिस र्किमयों की पहल पर वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए और परिवार टूटने से बच गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आरपी ¨सह ने रविवार को दी।
महराजगंज : परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने पर तैनात पुलिस र्किमयों की पहल रंग आई। पुलिस र्किमयों की पहल पर वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए और परिवार टूटने से बच गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आरपी ¨सह ने रविवार को दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र पर आज अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने काउंस¨लग कराई और वर्षों से अलग रह रहे फरेंदा थाना अंतर्गत ग्राम मधवापुर निवासी राजू व माधुरी देवी से पारिवारिक कलह बढ़ने का कारण पूछा। दोनों ने कारण बताते हुए एक दूसरे पर सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों को समझाया और गिले-शिकवे को दूर करा कर एक साथ रहने को राजी करा लिया। परिवार परामर्श केंद्र में तैनात पुलिस र्किमयों ने सभी जोड़ों को मिष्ठान व उपहार दिया दोनों पक्षों के लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इसमें सबसे अधिक खुशी उन बच्चों को हुई जो वर्षों से अलग रह रहे माता-पिता के कारण खुद को अनाथ महसूस कर रहे थे। परिवार को मिलाने में काउंसलर पशुपति नाथ तिवारी, महिला थाना प्रभारी शीला यादव, सत्यवती त्रिपाठी, रंजना यादव आदि पुलिस र्किमयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।