पार्टी के हर सिपाही को मिलता है मौका
भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव चरम पर है। मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव 13 व 14 अक्टूबर को होना तय किया गया।
महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव चरम पर है। मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव 13 व 14 अक्टूबर को होना तय किया गया। पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को चुनाव से संबंधित हुई बैठक में जिले के चुनाव अधिकारी रामतेज पांडेय ने उक्त तिथियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर छोटे से छोटे सिपाही को अवसर मिलता है। जिसके प्रधानमंत्री स्वयं प्रमाण हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि इस बार मंडलों की संख्या बढ़ गई है, परिसीमन में मंडलों का क्षेत्रफल कम किया गया है। जिसके अनुसार कुल 25 मंडल जनपद में संगठन की दृष्टि से बनाए गए है। सभी मंडलों में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। निर्धारित स्थलों पर ही चुनाव होंगे। किसी जनप्रतिनिधि के आवास पर नहीं। उन्होंने कहा कि प्रयास होगा कि आम सहमति से ही पुनर्गठन हो।
बैठक में सहायक चुनाव अधिकारी गोविद माधव, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, प्रदीप सिंह, परदेसी रविदास, ने भी चुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु पांडेय, नागेंद्र कुमार, राम कोमल चौधरी, दिलीप शर्मा, राजेश यादव, नन्हे सिंह, अजय सिंह, कन्हैया चौहान के अलावा अन्य जनपदों से मंडलों के चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।