Move to Jagran APP

अखंड भारत का सपना प्रधानमंत्री ने किया साकार : सांसद

गांधी जयंती के दिन से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पंकज चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:08 PM (IST)
अखंड भारत का सपना प्रधानमंत्री ने किया साकार : सांसद
अखंड भारत का सपना प्रधानमंत्री ने किया साकार : सांसद

महराजगंज :

loksabha election banner

गांधी जयंती के दिन से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पंकज चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर से यात्रा शुरू होकर भैसाहिया, महदेवा, पिपरा तहसीलदार, परासखांड, ले•ार महदेवा,भैया फरेंदा होते हुए बाजारडीह पर समाप्त होकर जनसभा में तब्दील हो गई।

सांसद पंकज चौधरी ने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने 72 वर्ष से भारत के मुकुट पर लगे दाग को धोने का साहसी कार्य किया है। अखंड भारत का सपना देखने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का कार्य किया।

फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहाकि एक भारत के सपने को हमारे नेताओं ने पूरा किया श्रेष्ठ भारत के निर्माण की जिम्मेदारी हम सबकी है। सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्त भारत स्वच्छ भारत का निर्माण करने में सरकार के साथ-साथ हमारी भूमिका होनी चाहिए।

यात्रा के दौरान जिला संयोजक ओम प्रकाश पटेल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, नपं अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य तौलेन यादव, योगेंद्र यादव, विजय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, इंद्रजीत चौधरी, कन्हैया चौहान के अलावा तमाम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.