Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष बने राम कोमल चौधरी

भाजपा घुघली उत्तरी मंडल के चुनाव में मंडल अध्यक्ष रामकोमल चौधरी सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष चुने गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:06 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष बने राम कोमल चौधरी
भाजपा मंडल अध्यक्ष बने राम कोमल चौधरी

महराजगंज: भाजपा घुघली उत्तरी मंडल के चुनाव में मंडल अध्यक्ष रामकोमल चौधरी सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्ष का चुनाव रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री अशोक उर्फ संजय पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, मनोज जयसवाल, सुरेश जयसवाल, सरिता दुबे, संजू भारती, विनोद एवं घनश्याम गुप्ता आदि सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

निचलौल कार्यालय के अनुसार भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में निचलौल मंडल अध्यक्ष पद को लेकर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इस दौरान कुशीनगर के जिला उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी विजय शुक्ल ने बताया कि निचलौल मंडल अध्यक्ष के पद पर दुर्गा अग्रहरी, अभिषेक पाण्डेय, पुरुषोत्तम पटेल उपाध्यक्ष पद के लिए पवन श्रीवास्तव, दशरथ प्रसाद, मुरली मनोहर गुप्ता, दिनेश वर्मा, राकेश गुप्ता महामंत्री पद के लिए रामानंद जायसवाल व सुरेंद्र राजभर मंत्री पद के लिए दिनेश चौधरी व दीपक पासवान तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए गुलाब सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.