भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमे श्रोता
महराजगंज फरेंदा कस्बे में स्थित विष्णु मंदिर तिराहे के पास रविवार फरेंदा कस्बे में स्थित विष्णु मंदिर तिराहे के पास रविवार की रात नवरात्र के अवसर पर मां भगवती जागरण का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण का शुरुआत फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर किया।
महराजगंज: फरेंदा कस्बे में स्थित विष्णु मंदिर तिराहे के पास रविवार की रात नवरात्र के अवसर पर मां भगवती जागरण का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण का शुरुआत फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर किया।
विधायक ने कहा कि नवरात्र में जागरण से मां भवानी प्रसन्न होती है और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करतीं हैं। गायक बिरजू बादल ने एक से बढ़ कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। थानाध्यक्ष फरेंदा आशुतोष सिंह, बृजमनगंज गिरिजेश उपाध्याय, लेहड़ा मंदिर के व्यवस्थापक संतोष पांडेय, डा. अशोक यादव, डा. अग्रसेन, अरुण चतुर्वेदी, मोहित, नीरज, शशीकांत त्रिपाठी, अभिजीत सिंह, कमलेश शर्मा, आशीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।