जितेंद्र अध्यक्ष, रमाशंकर उपाध्यक्ष व विनोद महामंत्री बनें
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव गुरुवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा जलकल परिसर में प्रदेश अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि नगर अध्यक्ष गुड्डू खान एवं अधिशाषी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव की देख-रेख में संपन्न हुआ।
महराजगंज: उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव गुरुवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा जलकल परिसर में प्रदेश अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष गुड्डू खान एवं अधिशाषी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार अध्यक्ष, रमाशंकर सिंह उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार महामंत्री, शफीक अहमद संयोजक, रामानंद गुप्ता मंत्री चुने गए। इसके अलावा मिथिलेश, श्रवण कुमार चौधरी, साबिर, गर्व यादव, जमशेद अहमद, दिलीप प्रजापति, सुबाष चंद, संतोष कुमार, जाबिर, राजू, गौतम, मोहम्मद रफीक, मेहताब, मोहम्मद जफीर, राजेन्द्र, सेराजुद्दीन, कुरेश खान, जीशान, रवींद्र, अर्जुन चौधरी, आशीष कुमार, रमेश चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, विध्याचल, रविकांत, दीपनारायण, ईश्वर चंद, अजमल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संचालन राजेश ब्वायड ने किया। चुनाव अधिकारी एनआर वाल्मीकि ने कहा कि पदाधिकारी सफाईकर्मियों के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ ही अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें। नगर अध्यक्ष गुड्डू खान ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि अपने साथियों के हित के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा।