किशोरों को दी गई रोगों से बचने की जानकारी
कोल्हुई कस्बे में स्थित श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कालेज में बुधवार को जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरों में बढ़ते विभिन्न किस्मों के रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सक डा. अनिरुद्ध प्रसाद ने छात्र छात्राओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के बारे में बताया।
महराजगंज: कोल्हुई कस्बे में स्थित श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कालेज में बुधवार को जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरों में बढ़ते विभिन्न किस्मों के रोगों के उपचार व बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सक डा. अनिरुद्ध प्रसाद ने छात्र छात्राओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खान पान, समुचित आहार व्यवहार व व्यायाम से शरीर को अनेक बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। भयंकर रोगों का इलाज काफी महंगा होने के अलावा जानलेवा है। हालांकि सरकार द्वारा किसानों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों को भारी सहूलियत दी गई है। लेकिन दुख तो बीमार और परिजनों को भुगतना पड़ता है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक चंद्रवीर ¨सह, प्रधानाचार्या कविता ¨सह, सूर्यवीर ¨सह, जावेद अहमद, मंदाकिनी, विनय चौधरी, मुख्तार अहमद, शक्ति कुमार, पूजा, राजेश कुमार, अंजू ¨सह, अर्चना, अनिरुद्ध यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।