Move to Jagran APP

इसरो वैज्ञानिक बनने पर विवेक प्रजापति सम्मानित

सिसवा कस्बा निवासी इसरो संस्थान में चयनित वैज्ञानिक विवेक कुमार प्रजापति को सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने उनके सिसवा आगमन पर सम्मानित किया। विवेक इस विद्यालयों के छात्र रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ब'चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विषय में जिन छात्रों की रुचि है वह उसी विषय का अध्ययन करें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:11 AM (IST)
इसरो वैज्ञानिक बनने पर विवेक प्रजापति सम्मानित
इसरो वैज्ञानिक बनने पर विवेक प्रजापति सम्मानित

महराजगंज: सिसवा कस्बा निवासी इसरो संस्थान में चयनित वैज्ञानिक विवेक कुमार प्रजापति को सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने उनके सिसवा आगमन पर सम्मानित किया। विवेक इस विद्यालयों के छात्र रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विषय में जिन छात्रों की रुचि है वह उसी विषय का अध्ययन करें। इस दिशा में अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि बच्चे के रुचि के हिसाब से ही उन्हें शिक्षा दें। इससे बच्चों के दिमाग पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। ऐसा करने से बच्चा जिस क्षेत्र में रुचि रखता है, उसमे निश्चित रूप से वह सफलता अर्जित करेगा। इस अवसर पर ओए जोसेप्स ,¨बसी जोसेप्स, धनंजय मिश्रा , शिवेंद्र ¨सह, मुन्ना पांडेय , प्रेम सागर चौबे, हरेंद्र कुमार मिश्रा, गंगाधर दुबे, ओम प्रकाश , राधेश्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.