समग्र प्रयास से ही सफल होगा महोत्सव कार्यक्रम
महराजगंज: 25 से 27 जनवरी तक जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में आयोजित होने वाले महराजगंज लोकरंजन महोत्स
महराजगंज: 25 से 27 जनवरी तक जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में आयोजित होने वाले महराजगंज लोकरंजन महोत्सव की सफलता समग्र प्रयास से ही संभव है। स्कूलों के जिम्मेदार रविवार को होने वाले आडिशन में विद्यालय की प्रतिभाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं। यह बातें शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राम¨सहासन प्रेम ने कही। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीय एकता व अखंडता है। जिम्मेदार विषय को ध्यान में रखते हुए ही कार्यक्रम का चयन करें। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि सांस्कृतिक, खेलकूद, शिक्षा, विज्ञान सहित अन्य क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए महोत्सव के माध्यम से मंच प्रदान किया जा रहा है। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही माडल बनाकर प्रस्तुत करना होगा।9 वाद-विवाद में पक्ष व विपक्ष में चयनित विद्यालयों के एक-एक प्रतिभागी को मौका मिलेगा। इस दौरान विमल पांडेय, महेंद्रानंद जायसवाल, केएन कपूर, जगदीश यादव समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य मौजूद रहे।