महोत्सव की तैयारी तेज, डीएम ने दिए निर्देश
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के मैदान पर 25 जनवरी से होने वाले तीन दिवसीय
महराजगंज: जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के मैदान पर 25 जनवरी से होने वाले तीन दिवसीय महराजगंज लोक रंजन महोत्सव 2019 को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने अधिकारियों व बुद्विजीवियों संग बैठक कर विचार-विमर्श किया, वहीं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश देते हुए जिम्मेदारी सौंपी। जिलाधिकारी ने मंच विस्तार के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड को पार्किंग, टायलेट, प्रदर्शनी स्टाल आदि के ले आउट तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम 25, 26 और 27 जनवरी को होगा। कार्यक्रम प्रत्येक दिन तीन सत्रों में होगा। प्रथम सत्र 11 से दो बजे तक, दूसरा सत्र 2 बजे से पांच बजे तक, तीसरा सत्र सायं पांच बजे से 8.30 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अच्छे कार्यों हेतु संबंधित को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी राम¨सहासन प्रेम, अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. क्षमा शंकर पांडेय, पीडी डीआरडीए राजकरन पाल, उप जिलाधिकारी सदर सत्यम मिश्रा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, विद्युत, डा. घनश्याम पांडेय, विन्ध्यवासिनी ¨सह, डा. घनश्याम शर्मा, विमल पांडेय, डा. परशुराम गुप्ता, हमीदुल्ला खां, शमशुलहुदा खां सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-----
मथुरा के कलाकारों से सजेगा मंच
महराजगंज: मथुरा की नृत्यांगना वंदना ¨सह द्वारा महराजगंज महोत्सव में मयूर, नृत्य, कृष्ण लीला आदि की प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा।