क्राप्ट क¨टग का डीएम ने लिया जायजा
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चौपरिया में क्राप्ट क¨टग का जायजा लेते हुए धान की उत्पादकता का आंकलन किया। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी। खबर के मुताबिक चौपरिया निवासी नंदलाल द्विवेदी ने गाटा संख्या 195 के 42 डिस्मील खेत में गोल्डेन धान की फसल उगाई है, जबकि चंद्रशेखर पटेल ने गाटा संख्या 196 के डेढ़ एकड़ खेत में सांभा, मंसूरी की फसल उगाई है।
महराजगंज: जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चौपरिया में क्राप्ट क¨टग का जायजा लेते हुए धान की उत्पादकता का आंकलन किया। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी। खबर के मुताबिक चौपरिया निवासी नंदलाल द्विवेदी ने गाटा संख्या 195 के 42 डिस्मील खेत में गोल्डेन धान की फसल उगाई है, जबकि चंद्रशेखर पटेल ने गाटा संख्या 196 के डेढ़ एकड़ खेत में सांभा, मंसूरी की फसल उगाई है। रविवार को जिलाधिकारी की मौजूदगी में दोनों किसानों के एक-एक डिस्मिल खेतों की क्राप्ट क¨टग कराई गई। क्राप्ट क¨टग में नंदलाल के खेत से 21 किलो 600 ग्राम धान तथा चंद्रशेखर के खेत से 18 किलो 100 धान निकला। जिलाधिकारी ने कहा कि धान की उत्पादकता का आंकलन किया गया है, इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। इस दौरान कानूनगो ओम प्रकाश श्रीवास्तव, लेखपाल लोकपति त्रिपाठी आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।