आटो चालक तीन की जगह बैठा रहे 13 सवारी
महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। चालकों की मनमानी इत
महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। चालकों की मनमानी इतनी अधिक बढ़ गई है कि नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे हैं। तीन प्लस वन में पास आटो में 13 सवारी ठूंसकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इतना ही नहीं वह बच्चों व महिलाओं तक को भी पीछे लटका ले रहे हैं। जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। किराया देने के बाद भी लोगों की यात्रा सुखद नहीं हो पा रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इससे अनभिज्ञ है। क्योंकि इनके बरदहस्त के बिना कुछ भी संभव नहीं है। बेखौफ दौड़ रहे वाहनों से सफर करने वाले लोग भी परेशान हैं। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में वाहन चालक यातायात नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों के जीवन को भी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस व यातायात विभाग के लोग को भी इसकी खबर नहीं है, लेकिन न जाने को महकमा सब कुछ जान कर भी अनदेखा कर रहा है। फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर, आंबेडकर तिराहा, बरदहिया बाजार, सिविल रोड के पास से अक्सर ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष फरेंदा सत्येंद्र बहादुर ¨सह ने कहा कि अभियान चलाकर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।