बोरा व पैसा के अभाव में नहीं हो पा रही गेहूं की तौल
सरकारी फरमान गेहूं क्रय केन्द्र पर कितना असर दिखा रहा है इसका उदाहरण कोल्हुई क्षेत्र में स्थित गेहूं क्रय केन्द्र परसौना बभनी बेलौही बहदुरी पकरडीहा मुड़ली केसौली सहित सभी सरकारी खरीद केंद्रों पर नजर आ रहा है।
महराजगंज: सरकारी फरमान गेहूं क्रय केन्द्र पर कितना असर दिखा रहा है , इसका उदाहरण कोल्हुई क्षेत्र में स्थित गेहूं क्रय केन्द्र परसौना, बभनी, बेलौही, बहदुरी, पकरडीहा, मुड़ली, केसौली सहित सभी सरकारी खरीद केंद्रों पर नजर आ रहा है। जिसके चलते शादी विवाह के मौसम में किसान आढ़तियों के हाथ कम दामों पर गेहूं उधार बेचने को मजबूर है। हालत इतने बदतर हैं कि किसी भी क्रय केन्द्र पर बोरा और पैसा तक नहीं है, और सारे क्रय केन्द्र सुनसान पड़े है। किसान मित्र संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष लोकेश्वर पांडेय तथा किसान मित्र सुजाउद्दीन खान, विकास उपाध्याय, फिरोज खान, अरविद राय, अशोक तिवारी, दुर्गा पांडेय, प्रदीप पांडेय, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल, अखिलेश मिश्र, अनिल मिश्र, जितेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों, गरीबों, मजदूरों के उत्थान हेतु कदम उठाने चाहिए। तत्काल बोरा, पैसा व पुराने बकाये का भुगतान करना चाहिए।