नो पार्किंग जोन में मिले 25 वाहन, चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर एक साथ पूरे जिले में चेकिग का निर्देश दिया गया।
महराजगंज: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर एक साथ पूरे जिले में चेकिग का निर्देश दिया गया। बिना कागज, हेलमेट, नो पार्किंग, तेज गति से वाहन चलाने, बिना सीटबेल्ट वाले वाहनों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया गया। शहर में दोपहर बाद यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने चेकिग अभियान में भाग लिया। इस दौरान 25 वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े मिले। साथ ही 10 अन्य वाहनों को यातायात नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए। यातायात निरीक्षक ने सभी वाहनों का चालान कर पांच हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूल लिया। वहीं जिले में एक वाहन को सीज कर 86 वाहनों से करीब नौ हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। टीएसआई ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में पैदल गश्त पर निकली टीम की ओर से 11 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एंटी रोमियो सेल ने बुधवार को शहर में भीड़भाड़ वाले जगहों पर खड़े बीस लोगों से पूछताछ हुई। दुर्गा मंदिर, वीमार्ट, शास्त्रीनगर में हुई चेकिग के बाद एक मनचले को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।