सम्राट वीर सुहेलदेव ने समाज को दी नई दिशा
महराजगंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यालय पर श्रावस्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर के जयंती कार्यक्रम
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:07 PM (IST)
महराजगंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यालय पर श्रावस्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुरलीधर राजभर ने कहा कि श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव राजभर का जन्म बसंत पंचमी सन 1009 ई. में हुआ था। उन्होंने राजभर समाज को एक नई दिशा दी है। आज के युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उिन्होंने कहा कि 24 फरवरी को बनारस में महारैली का कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें जनपद से बड़ी संख्या कार्यकर्ता पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस दौरान जिला प्रभारी कविलाश राजभर, संजीव चौधरी, कैलाश नाथ गौड़, राजेश यादव, रमाकांत, दशरथ, दुव्वर, रामलखन, शिव, सत्यपाल आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें