बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। अपने शासन में उसने हर वर्ग के लोगों को पार्टी में सम्मान व स्थान दिया है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत कराने का कार्य करें।
महराजगंज: बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। अपने शासन में उसने हर वर्ग के लोगों को पार्टी में सम्मान व स्थान दिया है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत कराने का कार्य करें। यह बातें पार्टी के मुख्य जोन प्रभारी सुरेशचंद भारती ने शनिवार को जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार सेक्टर व बूथ स्तर की समीक्षा कर लें। मंडल जोन प्रभारी गोरख बाबू ने कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग का भविष्य सुरक्षित है। मिशन 2019 की सफलता में सभी का योगदान अहम है। घनश्याम दास व प्रहलाद प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मनोज पासवान ने किया। इस दौरान पल्टन प्रसाद, रामचंदर बौद्ध, नंदू प्रसाद, विष्णुदेव कन्नौजिया, जितेंद्र, रामलखन, हरेंद्र, सदानंद, सुभाष, अशोक निषाद, संदीप श्रीवास्तव, मदन गौतम, वीरेंद्र कुमार, भीमसेन पासी, लल्लन, सुनील चौरसिया, अशोक आदि मौजूद रहे।