स्वरोजगार कर महिलाएं आर्थिक स्थिति सु²ढ़ करें
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु पांडेय की अध्यक्षता में पद यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा उन सुविधाओं का उन्हें कितना लाभ मिला, उसकी फीडबैक भी ली गई।
महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु पांडेय की अध्यक्षता में पद यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा उन सुविधाओं का उन्हें कितना लाभ मिला, उसकी फीडबैक भी ली गई।
शनिवार को जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मधु के नेतृत्व में कार्यकर्ताएं घुघली विकास खंड के जोगियाबारी, पुरैना खंडी चौरा सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंची। घर-घर परिवार की महिला मुखिया से संपर्क की। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना, एंटी रोमियो गठन सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के हित में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को उनका अधिकारी दिलाने में सक्षम है। स्वरोजगार कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सु²ढ़ करें और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ें। इस दौरान महामंत्री ¨पकी सुल्तानिया, महामंत्री प्रियंका जयसवाल, पुराना देवी, आशा देवी, रामावती देवी, रामावती देवी, आंचल जायसवाल, रितिका सुलतानिया, विजया पाठक आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।