सपा से भयभीत हैं फिरकापरस्त ताकतें : नरेश उत्तम पटेल
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. यमुना यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रम्हौली में पार्टी के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वमंत्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यमुना यादव एक प्रेरणा पुरुष थे।
महराजगंज: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. यमुना यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रम्हौली में पार्टी के तत्वावधान में जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वमंत्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यमुना यादव एक प्रेरणा पुरुष थे। उनका जीवन समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में लगा था। उनके जीवन से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश की राजनीति पर उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भयभीत हैं, इसके कारण उनके खिलाफ कोई न कोई जुमला फेंकते रहते हैं। आज परिवर्तन की धुरी हो चुकी अखिलेश यादव की ओर जनता आशा भरी नजरों से देख रही है। धोखेबाज व पूंजीवाद की पोषक भाजपा 2019 के चुनाव में मुंहकी खाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी फतह करेगी। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि व्यक्ति के न रहने पर उसके विचार व कर्म समाज के लोगों को प्रेरणा व दिशा देते हैं। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव एवं संचालन वरिष्ठ नेता डा. अहसान अहमद फारूकी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायकगण श्रीपति आजाद, सुदामा प्रसाद, विजय बहादुर यादव, ई. सुरेंद्र नाथ यादव, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, फिरंगी प्रसाद पूर्व सांसद , कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुशील टिबड़ेवाल, डा. केपी दुबे, डा. राजेश यादव, राहुल मिश्र, जगदंबा गुप्ता, विद्रेश कन्नौजिया, राम प्रसाद, किसान ¨सह, अवधेश यादव, गोरखपुर जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, रामप्रकाश चौधरी, रामप्रकाश ¨सह प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष अमीर खान, तसौवर हुसेन, साधु यादव, राममिलन गौड़, अतुल आजाद, अतुल पटेल, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला, अशोक यादव, रफी उल्लाह, रबी यादव, हुसेंदर यादव, सूरज यादव, ऋषभ दुबे, सत्यम पटेल, शैल जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल आदि ने स्व. युमना के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।