आज आएंगे राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद
राज्यमंत्री पशुधन, मत्स्य, राज्य संपत्ति एवं नगर भूमि विभाग उप्र. शासन जयप्रकाश निषाद संशोधित कार्यक्रम के तहत अब 18 नवंबर को महराजगंज आएंगे। राज्य मंत्री के निजी सचिव रजनीश दीक्षित द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि राज्यमंत्री आठ बजे से दस बजे तक विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर जन-सहयोग कार्यालय ग्राम व पोस्ट लक्ष्मीपुर देवरिया पर जन समस्याओं का निस्तारण एवं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कार्यक्रम निर्धारित है।
महराजगंज: राज्यमंत्री पशुधन, मत्स्य, राज्य संपत्ति एवं नगर भूमि विभाग उप्र. शासन जयप्रकाश निषाद संशोधित कार्यक्रम के तहत अब 18 नवंबर को महराजगंज आएंगे। राज्य मंत्री के निजी सचिव रजनीश दीक्षित द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि राज्यमंत्री आठ बजे से दस बजे तक विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर जन-सहयोग कार्यालय ग्राम व पोस्ट लक्ष्मीपुर देवरिया पर जन समस्याओं का निस्तारण एवं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कार्यक्रम निर्धारित है। 10.15 प्रस्थान कर महराजगंज आएंगे। यहां अंबेडकर पार्क जिला मुख्यालय पर व्यापार मंडल महराजगंज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा, सुरेश कुमार रूगंटा, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ महराजगंज उपस्थित रहेंगे। राज्यमंत्री यहां से एक बजे प्रस्थान करेंगे।