Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें जिले के 2067 बूथों से कुल 10335 दोपहिया धारक कार्यकर्ता अपने बूथों से सुबह आठ बजे से रवाना होंगे , तथा जिला मुख्यालय पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:38 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी भाजपा
कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी भाजपा

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें जिले के 2067 बूथों से कुल 10335 दोपहिया धारक कार्यकर्ता अपने बूथों से सुबह आठ बजे से रवाना होंगे , तथा जिला मुख्यालय पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचेंगे। वहां पर सांसद पंकज चौधरी तथा समस्त विधायकों मौजूदगी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा तथा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कही। जिला उपाध्यक्ष अरूणेश शुक्ला ने कहा कि बाइक रैली ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को अपनी ऊर्जा लगानी होगी। संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। जिला महामंत्री परदेसी रविदास, राधा रमन शुक्ल, राही मासूम र•ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, नगर प्रभारी राघवेंद्र मिश्र, जिला मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, संदीप पटेल, प्रशांत त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.