वाहन चालन में सावधानी से ही जीवन रक्षा
महराजगंज : तराई के इस जनपद समेत पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में उछाल का बड़ा कारण असावधानी है। ठंड
महराजगंज : तराई के इस जनपद समेत पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में उछाल का बड़ा कारण असावधानी है। ठंड के मौसम में धुंध व कोहरे के कारण मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ने का बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी करना है। सभी तरह के वाहनों के चालकों के सावधानी बरतने पर सैकड़ों लोगों की जान बच सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन हर वर्ग के लोग कर रहे हैं। हाइवे विशेषकर फोर लेन पर तो प्रति क्षण नियम तोड़े जा रहे हैं। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में आगे चलने वाले वाहन के दाएं से ओवरटेक करने का नियम है पर फोर लेन, टू लेन संग शहरों में भी 90 फीसद चालक नियमों के विपरीत बाएं से ओवरटेक करते हैं और खुद के साथ दूसरे का भी जीवन संकट में डाल देते हैं। रामचंद्र भारती
एआरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन व वाहन चलाते समय सावधानी बरतने पर ही जीवन की रक्षा संभव है। अब तक हुई सभी दुर्घटनाएं असावधानी के कारण ही हुईं हैं। संसाधन व कर्मचारियों की कमी के कारण नियमों की अनदेखी करने वाले सभी चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है, फिर भी सीमित संसाधनों में दो माह के भीतर रिफ्लेक्टर न लगाने वाले चार हजार वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और सड़क किनारे/पटरी पर खड़ी चार दर्जन ट्रकों का चालान किया गया। जागरूकता अभियान चला कर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और लोगों को नियम पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।