Move to Jagran APP

जेल की चहारदीवारी में भी दिखेगी छठ की रौनक

आस्था ऐसी चीज है जो कहीं भी व कभी भी उमड़ सकती है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही छठ पर्व की भव्यता से अब जेल की चहारदीवारी भी अछूती नहीं है। इस बार जेल में बंद 14 महिला बंदियों के आस्था को देखते हुए जेल प्रशासन ने वहां भी छठ मनाने संबंधी सारी तैयारी को पूरा करा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:32 PM (IST)
जेल की चहारदीवारी में भी दिखेगी छठ की रौनक
जेल की चहारदीवारी में भी दिखेगी छठ की रौनक

महराजगंज: आस्था ऐसी चीज है जो कहीं भी व कभी भी उमड़ सकती है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही छठ पर्व की भव्यता से अब जेल की चहारदीवारी भी अछूती नहीं है। इस बार जेल में बंद 14 महिला बंदियों के आस्था को देखते हुए जेल प्रशासन ने वहां भी छठ मनाने संबंधी सारी तैयारी को पूरा करा दिया है। मंगलवार की सायं को सभी महिला बंदी अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी। बंदियों के सुधारगृह के रूप में पहचाने जाने वाले जेल में बंदियों के हितों के ²ष्टिगत निरंतर कदम उठाए जाते हैं। अब तक जेल प्रशासन भाई-बहन के रिश्ते प्रतीक माने जाने वाले रक्षाबंधन त्योहार तथा होली व दीपावली व अन्य पर्व की महत्ता के ²ष्टिगत बंदियों को आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराता रहता है। दिन-प्रतिदिन जिले में बढ़ रही व्रतियों की संख्या छठ महापर्व की महत्ता को दर्शाने के लिए काफी है। जेल में बंद 14 महिला बंदियों ने इस बार भी जेल की चहारदीवारी के अंदर छठ महापर्व को लेकर उत्साह दिखाते हुए जेल प्रशासन से सहयोग मांगा। जेल प्रशासन ने उनकी आस्था के ²ष्टिगत जेल परिसर में गड्ढा खोदवाते हुए उसमें पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है तथा उन्हें पूजा में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को उपलब्ध कराया है। महिलाएं व्रत के माध्यम से जीवन की कठिनाईयों को दूर करने व बेहतर जीवन की मनोकामना के साथ डूबते व उगते हुए सूरज को अ‌र्घ्य देंगी।

loksabha election banner

जेल अधीक्षक एके ¨सह ने कहा कि छठ को लेकर जेल में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार कुल 14 महिलाओं द्वारा व्रत रखा जा रहा है। उनकी आस्था को देखते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री मुहैया करा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.