छठ पर्व पर जमकर हुई खरीदारी, बाजार में उमड़े लोग
नहाय खाय से लेकर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने वाले छठ पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी हुई। जिसको लेकर सुबह से ही बाजार सज गए थे। खरीदारी करने आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था।
महराजगंज: नहाय खाय से लेकर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने वाले छठ पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी हुई। जिसको लेकर सुबह से ही बाजार सज गए थे। खरीदारी करने आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तो फरेंदा कस्बे में काफी भीड़ जुट गई। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। क्या महिलाएं क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। फरेंदा कस्बे में फलों, सूपा व कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाजार में मिठाइयों की दुकानें भी सज गई थीं। हर कोई पूजा के सामान में कमी नही करना चाह रहा था। इस लिए एक दूसरे से पूछ सामान की खरीदारी किया। सुरक्षा व्यवस्था की ²ष्टि से कस्बे में हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।