Move to Jagran APP

हैंडपंपों की खराबी से नहीं बुझ पा रही प्यास

महराजगंज: बृजमनगंज कस्बे में रेलवे स्टेशन चौराहे पर लगा इंडिया मार्क हैंडपंप पूरी तरह ध्वस्त हो चुका

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 12:56 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 12:56 AM (IST)
हैंडपंपों की खराबी से नहीं बुझ पा रही प्यास
हैंडपंपों की खराबी से नहीं बुझ पा रही प्यास

महराजगंज: बृजमनगंज कस्बे में रेलवे स्टेशन चौराहे पर लगा इंडिया मार्क हैंडपंप पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने इसकी सुधि नहीं ली। जिससे आस-पास के लोगों के साथ ही यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

loksabha election banner

सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आम जनता दूषित जल पीने के लिए बाध्य है। सरकार द्वारा चलाई जा रही, अनेक कल्याणकारी योजनाओं में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन जीने के लिए समय समय पर अनेक पहल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र की जनता के लिए इंडिया मार्क हैंडपंप की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को दूषित जल पीने के लिए विवश होना पड़ है। उक्त हैंडपंप के खराब होने से लगन में खरीददारी करने आने वाले लोग व राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए दूषित जल का सहारा लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभाओं में लगे सरकारी नल बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। जिससे लोगों को कम गहरे नल के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। बीडीओ रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर उसे ठीक करा दिया जाएगा। इनसेट

हैंडपंप खराब, पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीण

जागरण संवाददाता, बहदुरी, महराजगंज: बृजमनगंज विकास खंड के ग्रामसभा धरैचा के धुसवा, खड़खोड़ा, राजपुर, इलाहाबास, लालपुर में लगा सरकारी हैंडपंप एक वर्ष से खराब है। इसकी वजह से ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भाग- दौड़ करनी पड़ रही है। हैंडपंप को ठीक न कराए जाने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। पानी के लिए परेशान लोगों का गुस्सा कभी भी सड़क पर दिख सकता है। विकास खंड के धरैचा ग्रामसभा के धुसवा टोला की आबादी लगभग 200 है। इतने लोगों की प्यास बुझाने के लिए वर्षों पहले महज एक हैंडपंप लगाया गया था। इस हैंडपंप से किसी तरह लोगों की प्यास बुझती थी। लेकिन हैंडपंप एक वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं खड़खोड़ा ग्राम सभा के तीन टोले पर लगा कुल आठ इंडिया मार्क हैंडपंप पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से की गई थी। जिसका अभी तक मरम्मत नहीं किया जा सका है। राजपुर के सेमरहना टोले पर सात इंडिया मार्क हैंडपंप लगा है। जिसमें से चार हैंडपंप विगत आठ महीने से बंद पड़ा हैं। इसको लेकर लोगों में रोष गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि बार- बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के श्रीराम,जितेंद्र यादव, आशीष, महमूद, राकेश, जगदीश, संतोष यादव, विनोद, रामवृक्ष आदि ने बताया कि गर्मी के मौसम में हैंडपंप का शोपीस बना रहना काफी खल रहा है। हैंडपंप को दुरुस्त कराने के लिए इन ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान द्वारा ब्लाक पर कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि गांवों में खराब पड़े हैंडपंप को अपने स्तर से जांच कराकर उन्हें ठीक कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.