लोकरंजन महोत्सव में दिखेगी कला व संस्कृति की झलक
महराजगंज : 25 से 27 जनवरी तक जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान परिसर में आयोजित होने वाले महराजगं
महराजगंज : 25 से 27 जनवरी तक जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान परिसर में आयोजित होने वाले महराजगंज लोकरंजन महोत्सव में कला व संस्कृति की झलक दिखेगी। कार्यक्रम में गीत-संगीत, खेलकूद, शैक्षिक प्रतिभाओं को सामने आने के लिए जहां मंच मिलेगा वहीं संगोष्ठी के माध्यम से लोगों के कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा व विज्ञान के ज्ञान के स्तर को भी बढ़ाने का प्रयास होगा। प्रत्येक दिन चार सत्र होंगे तथा सत्र के बेहतर ढंग से संचालन की जिम्मेदारी अभिभावक व सहयोगियों की होगी। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जानकारी दी। 25 जनवरी - सुबह रचना सत्र में कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ स्मारिका विमोचन व राष्ट्रगान होगा। द्वितीय सत्र- रस रसायन में स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता, चित्रकला, फैन्सी ड्रेस, रंगोली, निबंध व बाल वीरता कृत्य का आयोजन होगा। तृतीय सत्र - प्रस्फुटन में विचारात्मक कार्यक्रम। चतुर्थ सत्र- रागरंग में लोकगीत प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकार, रवि सारस्वत तथा भोजपुरी गायक विष्णु राजा की प्रस्तुति होगी। 26 जनवरी - रस रसायन सत्र में नारी सशक्तिकरण विषय संगोष्ठी, सुभाषा प्रतियोगिता, आशु प्रवचन व सदभावना दौड़ होगा। रचना सत्र में - कुश्ती प्रतियोगिता, बाल संसद, वैज्ञानिक संगोष्ठी व अपशिष्ट पदार्थ से कलाकृतियों के निर्माण की जानकारी दी जाएगी।तृतीय सत्र - प्रस्फुटन में विचारात्मक कार्यक्रम। चतुर्थ सत्र - रागरंग में अमित अंजन व सहयोगियों द्वारा एक शाम शहीदों के नाम की प्रस्तुति होगी। 27 जनवरी - रचना सत्र में वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, निबंध, श्रुति लेख व नव प्रवर्तन प्रदर्शनी । स रसायन सत्र - कृषि प्रदर्शनी व गोष्ठी, स्वच्छता संगोष्ठी तृतीय सत्र - प्रस्फुटन में विचारात्मक कार्यक्रम। चतुर्थ सत्र - रागरंग में कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण होगा।