बंदियों को विधिक सहायता कराएं उपलब्ध
जिला जज अमरनाथ सिंह के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकिशोर ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया कि वे विधिक सहायता के इच्छुक बंदियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं।
महराजगंज: जिला जज अमरनाथ सिंह के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकिशोर ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया कि वे विधिक सहायता के इच्छुक बंदियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता के इच्छुक बंदियों के प्रार्थना पत्र को प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। महिला बैरक में पहुंच बंदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उसका सम्यक समाधान सुनिश्चित कराने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। सचिव द्वारा महिला बैरक व जेल में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से जानकारी प्राप्त की गई। बंदियों को भी प्राधिकरण के कार्यों व उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह, नयन कमल आदि मौजूद रहे।