Move to Jagran APP

यहां तो 600 निर्भया को फैसले का इंतजार

महराजगंज निर्भया कांड के अभियुक्तों की फांसी के बाद यहां भी नाबालिग लड़कियों के साथ ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 12:25 AM (IST)
यहां तो 600 निर्भया को फैसले का इंतजार
यहां तो 600 निर्भया को फैसले का इंतजार

महराजगंज: निर्भया कांड के अभियुक्तों की फांसी के बाद यहां भी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए अपराधों में त्वरित न्याय किए जाने की आस बढ़ गई है। न्याय में देरी होने से परिवार की उम्मीद टूट रही है। आज भी पास्को एक्ट के करीब सौ मामले विभिन्न कोर्ट में लंबित हैं। जिनमें कोर्ट का फैसला होना है। कुछ आरोपित जमानत पर हैं तो कुछ जेल में। परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर अपराध वाले मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहे हैं।

loksabha election banner

-----

2019 में चार मामलों में आजीवन कारावास:

बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर मजबूत पैरवी की गई। सरकार के निर्देश पर पुलिस की ओर से चार मामलों की पैरवी की गई। इन मामलों में नौतनवा के दो, कोतवाली व बृजमनगंज के एक-एक मामले हैं। दुष्कर्म व पास्को एक्ट के इन चारों मुकदमों में आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

--------

चार मामलों की निगरानी

महराजगंज पुलिस हर साल दुष्कर्म व पास्को एक्ट के चार मामलों की कोर्ट में पैरवी कर रही है। ऐसे मामलों में आरोपितों को कठोर सजा दिलाने की है। इसके लिए वैज्ञानिक साक्ष्य व विवेचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि गंभीर मामलों में पुलिस पैरवी कर रही है। पीछे वर्ष चार मामलों में सजा हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.