विद्युत पोल में उतरा करंट, महिला की मौत
गांव में एक घर से शगुन का गीत गाकर घर लौट रही थी महिला
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 04:06 PM (IST)
महराजगंज: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा में विद्युत की चपेट में आने से शुक्रवार की देर रात महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक महिला गिलासी देवी गांव के ही एक युवक के वहां से शादी के शगुन का गीत गाकर घर लौट रही थी। रास्ते में करंट प्रवाहित विद्युत पोल की चपेट में आ गई। विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शव को हटाए जाने के बाद देर रात एक कुत्ता की भी करंट की चपेट मेंआने से मौत हो गई। मामले में सिदुरिया के चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान ने है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें