निष्ठा की बदौलत नजीर पेश कर रहे डा. जैनेंद्र
महराजगंज कहते हैं कि जब इंसान किसी इंसान की मदद करता है तो ईश्वर भी कवच के रूप में उसकी सुरक्षा करता है। इस सूत्र वाक्य से प्रेरित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार के डा. जैनेन्द्र कुमार अपने कर्तव्य दायित्व से लोगों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं।
महराजगंज: कहते हैं कि जब इंसान, किसी इंसान की मदद करता है, तो ईश्वर भी कवच के रूप में उसकी सुरक्षा करता है। इस सूत्र वाक्य से प्रेरित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार के डा. जैनेन्द्र कुमार अपने कर्तव्य दायित्व से लोगों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को लेकर वर्तमान में नेपाल-भारत बार्डर सील कर दिया गया है। लेकिन जब बीते दिनों विदेशियों का आना-जाना लगा था, तो भी वह बड़े ही धैर्य और सतर्कता से उनकी स्क्रीनिग करते थे। इनकी टीम में अपने कर्तव्य निष्ठा की बदौलत नेपाल- भारत की सीमा पर लगभग पचास हजार से अधिक लोगों की कोरोना की स्क्रीनिग की। लेकिन किसी में कोरोना का संक्रमण नहीं मिला। डा. जैनेंद्र ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को उचित दूरी बनाएं रखनी चाहिए। साथ ही लाक डाउन का अनुसरण करके इस महामारी से बचा जा सकता है। सतर्कता से खुद को व अपनों को संक्रमण से बचा सकते हैं। सेवा ही चिकित्सक का धर्म है। सभी चिकित्सक इस कार्य में निष्ठा से जुड़े हैं।