मीटर जांच करने गई विद्युत टीम से विवाद, मुकदमा
आरोप है कि विवाद में उपभोक्ता ने विद्युत विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 05:58 PM (IST)
महराजगंज: नगर पालिका परिषद महराजगंज के लोहियानगर वार्ड में शुक्रवार की शाम मीटर जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम व उपभोक्ता के बीच मीटर गड़बड़ी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में उपभोक्ता ने विद्युत विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विवाद बढ़ने पर वार्डवासियों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अवर अभियंता आलोक कुमार की तहरीर पर कुल तीन लोगों के खिलाफ धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित महेंद्र जायसवाल सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें