Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद , कही मन की बात

भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दौरा कारगर साबित हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर जहां जीत का मंत्र दिया वहीं पार्टी जनों की समस्याओं को भी सुना।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 11:49 PM (IST)
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद , कही मन की बात
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद , कही मन की बात

महराजगंज: पंचायत चुनाव में दमखम के साथ उतर रही भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दौरा कारगर साबित हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर जहां जीत का मंत्र दिया, वहीं पार्टी जनों की समस्याओं को भी सुना। पार्टी मुखिया को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं ने भी अपने मन की बात कही। पंचायत चुनाव के बहाने घर-घर में अपनी पैठ बनाने की जुगत में पार्टी ने जीत की रूपरेखा बना ली है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत वार्ड प्रमुखों व प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एक-एक सीट पर जीत का खाका तैयार किया गया। स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाने हुए पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कृषि सुधार कानून को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष लोगों की नब्ज टटोली। कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लाया गया कृषि सुधार कानून किसानों की बेहतरी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में यह पार्टी जनों की जिम्मेदारी है कि कृषि कानून के सभी पक्षों को आम जन को बताया जाए।

loksabha election banner

स्वागत कार्यक्रम में कटी नेताओं की जेब महराजगंज: शनिवार को जिले में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ में बीस से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेबें कट गई। उचक्कों ने पूर्व जिलाध्यक्ष , सेक्टर प्रमुख से लेकर कार्यकर्ताओं की जेब काटकर हजारों रुपये उड़ा दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह जांच पड़ताल शुरू कर दी , लेकिन देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर प्रमुख दीपचंद गुप्ता ने बताया कि पकड़ी चौराहे पर जैसे ही वह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर निकले उनकी जेब कट गई । उनके जेब में नौ हजार रुपये थे। पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता का 15 हजार पांच सौ, अजय श्रीवास्तव का 60 हजार रुपये, अरुणेश शुक्ला का 2500, फरेंदा के सुरेंद्र कुमार शर्मा का 10 हजार रुपये जेब से चोरी हो गए।

आंनदनगर के आंबेडकर तिराहा पर विशुनपुरा अदरौना निवासी विकास अग्रहरि का जेब काटकर 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों के पर्स चोरी होने की सूचना मिली है। कार्यक्रम में भीड़ अधिक थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों का पता लगाया जा रहा है।

जिला पंचायत का चुनाव लड़ाएगी भाजपा

महराजगंज: भाजपा कार्यालय पर बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सिर्फ जिला पंचायत का चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान के लिए किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.