किसानों के खुशहाल होने पर ही देश का विकास
केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित है और विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों के खुशहाल होने पर ही देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर होगा और देश में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
महराजगंज : केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित है और विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों के खुशहाल होने पर ही देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर होगा और देश में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। ये बातें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण ¨सह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित किसान सम्मान समारोह, किसान मेला व प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहीं।
गेहूं, धान व मसूर का रिकार्ड उत्पादन करने वाले तीन किसानों को 7000 रुपये व तीन को 5000 रुपये संग प्रशस्तिपत्र व उत्पादन लक्ष्य के करीब पहुंचने वाले 29 किसानों को सांत्वना पुरस्कार देने के बाद सदर विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित है और किसान हित में विभिन्न योजनाएं चला रही है। वैज्ञानिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले के 923 ग्राम सभाओं में वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके लिए चयनित प्रत्येक किसान को यूनिट की स्थापना के लिए 75 फीसद अनुदान दिया जाएगा। किसानों के हित में जीवन भर कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह के बताए रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई कहा कि चरण ¨सह के गौरव को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि तराई का यह जनपद किसानों का है। यहां के किसानों ने रिकार्ड उत्पादन कर जिले को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया है। मुख्य विकास अधिकारी राम ¨सहासन प्रेम ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. बीबी ¨सह ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के फायदे बताए। पशुपालन, उद्यान, कृषि, भूमि संरक्षण, इफको, मत्स्य, दुग्ध व खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रदर्शनी किसानों के आकर्षण का केंद्र रही। जय कृष्ण यादव ने साथी कलाकारों के साथ सरकार द्वारा किसान हित में चलायी जा रही योजनाओं का गीतों के माध्यम से बताया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी व जिले के दर्जनों किसान उपस्थित रहे।