दीन दयाल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
महराजगंज : पं. दीन दयाल इंटर कालेज में मंगलवार को महान विचारक पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
महराजगंज : पं. दीन दयाल इंटर कालेज में मंगलवार को महान विचारक पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। संस्थापक विजय बहादुर ¨सह ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय एकात्म मानव वाद के प्रणेता व कुशल ¨चतक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत गरीबों व वंचितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। विषम परिस्थितियों के बीच आजीवन समाज सेवा में लगे रहे। विद्यार्थियों को पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य राम इंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि पं. दीन दयाल का जीवन अनुकरणीय है। उनके बताए रास्ते पर चल कर हर विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त कर सकता है। गोष्ठी का शुभारंभ पं: दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। संस्थापक व प्रधानाचार्य संग सभी शिक्षकों ने भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सामान्य ज्ञान, निबंध व भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रवक्ता आनंद प्रकाश राव, दुर्गेश कुमार ¨सह, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, मनोज यादव, गिरिजेश गिरि, बासुदेव प्रजापति, राजू मद्धेशिया, राजू ¨सह, भगवान चरण शर्मा, अशोक तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया।