गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है न्याय योजना: पी. चिदंबरम
न्यूनतम आय योजना(न्याय) गरीबों के उत्थान की ²ष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करते हुए गरीबों को योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष 72 हजार रुपये देने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। कांग्रेस की सोच आगामी 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल से निकालने की है। इसे मूर्त रूप देने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। यह बातें पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में शुक्रवार को नगर के एक विवाह भवन में आयोजित सभा में कही।
महराजगंज:न्यूनतम आय योजना(न्याय) गरीबों के उत्थान की ²ष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करते हुए गरीबों को योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष 72 हजार रुपये देने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। कांग्रेस की सोच आगामी 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल से निकालने की है। इसे मूर्त रूप देने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। यह बातें पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में शुक्रवार को नगर के एक विवाह भवन में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि निवेश व उपयोग विकास की दो चाभी हैं,जिससे व्यवस्था का संचालन हो रहा है। सरकार निवेश करती है , तथा आमजन उसका उपयोग। भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह फेल रही है। युवाओं को पढ़ाई की बजाए कड़ाही में पकौड़ा तलने की बात कही जा रही है। कांग्रेस सरकार में संचालित मनरेगा सहित अन्य योजनाएं रोजगार सृजित कर रहीं हैं। सत्ता में वापसी पर फिर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए बजरंग दल व हनुमान सेना जैसे संगठनों पर नकेल कसने का कार्य करेगी। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि विकास के लिए कांग्रेस पूरे देश की जरूरत है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. आरके मिश्र ने कहा कि वाट्सएप यूनिवर्सिटी में पंडित नेहरू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। डा. घनश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाकर देश को विखंडित होने से रोकना होगा। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने किया। इस दौरान तलत अजीज, सच्चिदानंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह, केके शुक्ल, डा. सिद्धार्थ नाथ शुक्ल, अखिलेश्वर राव, एके सिंह, विराजवीर अभिमन्यु, गोपाल शाही , रानू सिंह, राकेश गुप्ता, विनोद सिंह, कुलदीप मणि, सीजे थामस, हरीश शाही, देवेंद्र उपाध्याय, राजेश कुमार, रेनु गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप