सिलेंडर डिलेवरी कर्मचारी से छीने रुपये, वाहन किया क्षतिग्रस्त
सिलेंडर डिलेवरी वाहन कर्मचारी से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:12 AM (IST)
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा चौराहे पर गुरुवार को एक सिलेंडर डिलेवरी वाहन कर्मचारी से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। गैस एजेंसी मालिक शकील अहमद खान ने आरोपितों पर वाहन क्षतिग्रस्त करने, भरा सिलेंडर व चार हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए कोल्हुई थाना में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें