देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपित गिरफ्तार
¨हदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित फिरोज अहमद को नगर के अस्पताल चौक से गिरफ्तार कर लिया है। ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा थाने में तहरीर देकर सोशल मीडिया फेसबुक पर नगर पालिका परिषद नौतनवा के बाल्मीकि नगर वार्ड निवासी फिरोज अहमद के ऊपर ¨हदू धर्म के देवी-देवताओं ब्रह्मा और उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
महराजगंज: ¨हदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित फिरोज अहमद को नगर के अस्पताल चौक से गिरफ्तार कर लिया है। ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा थाने में तहरीर देकर सोशल मीडिया फेसबुक पर नगर पालिका परिषद नौतनवा के बाल्मीकि नगर वार्ड निवासी फिरोज अहमद के ऊपर ¨हदू धर्म के देवी-देवताओं ब्रह्मा और उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। तहरीर में लिखा है कि देवी-देवताओं के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी से करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है और मानसिक आघात लगा है। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपित फिरोज अहमद पुत्र अजगर को नगर के अस्पताल चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ धारा 295 अ/124अ आईपीसी व 67 आईटी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बिहागड़ ¨सह ने बताया कि हियुवा के अध्यक्ष की तहरीर पर फिरोज अहमद निवासी बाल्मीकि नगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।