मार्ग दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल
घुघली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के ग्रामसभा मुंडेरी चौबे निवासी सीताराम 54 मंगलवार देर रात पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान मुंडेरी चौराहे के निकट तेज गति से आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गए। एक अन्य समचार के अनुसार बुधवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर मझौवा निवासी कुंती देवी 50 अपने बेटे अच्छेलाल के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर स्थित कफवां चौराहे पर अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।