छेड़खानी का आरोप लगा ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय घेरा, प्रदर्शन
महराजगंज : पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वन ग्राम अचलगढ़ के ग्रामीणों ने बुधवार को लक्ष्मीपुर रेंज कार्
महराजगंज : पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वन ग्राम अचलगढ़ के ग्रामीणों ने बुधवार को लक्ष्मीपुर रेंज कार्यालय को घेर लिया और घंटों प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर तैनात वन दारोगा वन रक्षक पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर उसके पति को लाकअप में बंद करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा मामला शांत कराया।
पुरंदरपुर थाना के वनग्राम अचलगढ़ निवासी अशोक बुधवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ लक्ष्मीपुर बैंक से वापस घर जा रहे थे। अभी वह लालपुर-कल्याणपुर के पास जंगल के किनारे पहुंचे ही थे कि दो वनकर्मी उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करने लगे, जिसका विरोध करने पर अशोक को अपने साथ पकड़ ले गए। इसकी जानकारी मिलते ही वन ग्रामवासी आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में महिलाएं रेंज कार्यालय लक्ष्मीपुर पर पहुंच प्रदर्शन करने लगीं, जिन्हें रोकने के लिए वनकर्मियों ने गेट बंद कर दिया, लेकिन महिलाओं के आक्रोश के सामने बेबस वनकर्मी भाग खड़े हो गए। जिसके बाद महिलाओं ने वनकर्मियों के कब्जे से अशोक को छुड़ाने के बाद वापस लौटीं। पीड़िता सुनीता ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग की तरफ से भी कोल्हुई थाने पर दी गई तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ दिनेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि रेंज परिसर में उपद्रव करने वाले सात नामजद समेत 200 अज्ञात के विरुद्ध रेंजर सरजू प्रसाद द्वारा कोल्हुई थाने में तहरीर दिया गया है। जबकि एसओ कोल्हुई सतीश ¨सह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।