मांगों को लेकर भाकपा का प्रदर्शन
इसके बाद ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 05:41 PM (IST)
महराजगंज: भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिला सहायक मंत्री कामरेड अमजद शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। अपराधियों, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोरोना काल में बिजली का बिल माफ हो। अधिभार में बढ़ोत्तरी रोकी जाए। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुधार किया जाए। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहतकारी कदम उठाए जाए। छुट्टा पशुओं से किसानों को राहत दिलाया जाए। सरकारी उद्यमों, संपत्तियों का निजीकरण बंद किया जाए। इस दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें