दुष्कर्म के आरोपित को बचा रही पुलिस , एसपी को ज्ञापन
महराजगंज : कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज करने पर एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोठीभार क्षेत्र के संडा खुर्द गांव निवासी एक युवक पर 12 दिन पहले जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया
महराजगंज :
कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज करने पर एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोठीभार क्षेत्र के संडा खुर्द गांव निवासी एक युवक पर 12 दिन पहले जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने भेजे गए पत्र में लिखा है कि 12 दिन बीतने के बाद भी कोठीभार पुलिस ने अभियुक्तों पर गिरफ्तारी तो दूर मुकदमा भी नहीं दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार राय का कहना है मामले की जांच चल रही है। घटना सत्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।