बिना रीपर के चल रही कंबाइन मशीन
कंबाइन मशीन से धान की कटाई की जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:22 AM (IST)
महराजगंज: बृजमनगंज थानाक्षेत्र में बेरोक टोक बिना रीपर के कंबाइन मशीन चलाई जा रही है। क्षेत्र के जरौलिया, मिश्रौलिया,सोनाबंदी सहित अन्य जगहों पर प्रशासन की सह पर बिना रीपर के कंबाइन मशीन से धान की कटाई की जा रही है। जिस पर प्रशासन उदासीन बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचती है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें