विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 31 Jul 2025 12:45 PM (IST)

परतावल-पुरैना मार्ग पर चौपरिया के पास चौकीदार अदालत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह बुधवार की शाम से लापता ...और पढ़ें

मृतक अदालत की फाइल फोटो l जागरण
मृतक अदालत की फाइल फोटो l जागरण

HighLights

  1. बुधवार की सायं परतावल बाजार करने गए थे अदालत
  2. श्यामदेउरवा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जागरण संवाददाता (परतावल) महराजगंज। परतावल-पुरैना मार्ग पर चौपरिया के पास गांव निवासी चौकीदार अदालत का शव सुबह छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

श्यामदेउरवा थाना के चौपरिया निवासी अदालत बुधवार की सायं मोटर साइकिल से कुछ सामान खरीदने परतावल बाजार गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। घर पर पत्नी निर्मला, मां मलगोइचा और बेटी रंजना रहती हैं। जबकि तीनों बेटे रोजी रोजगार के लिए बाहर रहते हैं।

घर में केवल महिलाओं के होने के कारण उन्होंने आस-पास जानकारी प्राप्त, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इंतजार करते-करते सोने चली गईं। सुबह राहगीरों ने उनका शव मार्ग किनारे देखा तो पुलिस को सूचना दी।

अदालत श्यामदेउरवा थाने में चौकीदारी थे। साथ ही गांव में भजन-कीर्तन कर स्वजन का भरण-पोषण करते थे। अदालत की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।