प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
स्थानीय आरके सनशाइन एकेडमी आजादनगर महराजगंज में शनिवार को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं मटका सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महराजगंज: स्थानीय आरके सनशाइन एकेडमी आजादनगर महराजगंज में शनिवार को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं मटका सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर नौ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने बच्चों को दशहरा एवं विजयादशमी के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान राम के विजय के रूप में और मां दुर्गा पूजा के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है। इसके पूर्व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने परंपरागत ढंग से परिधान पहनकर अपनी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा मद्धेशिया को प्रथम, काव्या मद्धेशिया को द्वितीय एवं नैन्सी मद्धेशिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में हिमांगिनी को प्रथम, श्रेया को द्वितीय एवं अनंत मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मटका सजावट प्रतियोगिता में शिखा यादव को प्रथम, अनुष्का गुप्ता को द्वितीय तथा नेहा मद्धेशिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षक सलीम, शमसुद्दीन, सुचिद्रम, रामानुज, गोपाल, सुनील, सलोनी, माधुरी, ममता, रितु, रश्मि, शिल्पी, पल्लवी, सरिता, कविता, सुचिता, आफरीन आदि उपस्थित रहे।