Move to Jagran APP

हर्षोल्लास के साथ मनी सवित्रीबाई फुले की जयंती

बृजमनगंज कस्बे में स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज में शुक्रवार की दोपहर हर्षोल्लास से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 10:42 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनी सवित्रीबाई फुले की जयंती
हर्षोल्लास के साथ मनी सवित्रीबाई फुले की जयंती

महराजगंज : बृजमनगंज कस्बे में स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज में शुक्रवार की दोपहर हर्षोल्लास के साथ सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रामअवतार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रवक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले कर्मठ समाजसेवी थी। जिन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग खासतौर पर महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए। उन्हें मराठी कविताओं के लिए भी जाना जाता हैं। उनका जन्म 1831 में हुआ। उनकी माता का नाम लक्ष्मीबाई व पिता का नाम खंडोजी नेवसे था।

loksabha election banner

इस अवसर पर शेषमणि, आशुतोष चौधरी, धर्मात्मा सिंह, भरत प्रसाद, राम कृपाल, संजय कुमार, राकेश,संजय सिंह, गोपाल कुमार,महेंद्र यादव, रमाशंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.