हर्षोल्लास से मनाई गई छोटी दीपावली
शहर से गांव तक लोगों ने छोटी दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बचों व युवाओं ने जहां आतिशबाजी की वहीं महिलाएं और युवतियां घरों को सजाने और दीप जलाने में जुटी रहीं।
महराजगंज: शहर से गांव तक लोगों ने छोटी दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चों व युवाओं ने जहां आतिशबाजी की, वहीं महिलाएं और युवतियां घरों को सजाने और दीप जलाने में जुटी रहीं। दीपावली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को छोटी दीपावली मनाई गई। इस दौरान महिलाएं, पुरुष भगवान कृष्ण, यमराज और बजरंग बली की पूजा कर आशीर्वचन मांगा। छोटी दीपावली का उल्लास लोगों पर हावी रहा। सोशल मीडिया के जरिये लोग दूरदराज में रहने वाले सगे संबंधियों और मित्रों को छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फोन पर भी पर्व की शुभकामना देने का सिलसिला देररात तक चलता रहा। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मनुष्य नरक में मिलने वाली यातनाओं से बच जाता है, साथ ही अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।
------------------
बाजारों में लोगों ने की खूब खरीदारी
महराजगंज : बाजार में खूब रही रौनक छोटी दीपावली पर बाजार में खूब रौनक रही। लोगों ने दीपावली के लिए मिठाइयां खरीदीं। जिन लोगों ने दीपक नहीं खरीदे थे, वह दिन में दीये खरीदते नजर आए। लाई आदि की भी खूब खरीदारी हुई। गिफ्ट शॉप भी भीड़ से गुलजार रहे। चॉकलेट के पैक खूब बिके। मेवे के गिफ्ट पैकेट के अलावा आकर्षक झालरें, सजावटी आइटम, लक्ष्मी-गणेश की इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियां, रोशनी बिखेरने वाला शुभ-लाभ और डिजाइनर मोमबत्ती खरीदा।