सराफा व्यवसायी पर हमले के विरोध में व्यापारी लामबंद
ने बैठक की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस घटना की ¨नदा क
ने बैठक की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस घटना की ¨नदा की गई। व्यापारियों ने घायल संजय वर्मा के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रशासन से मांग किया। इस अवसर पर हर्षवर्धन वर्मा, विवेक अग्रहरि, सुरेश चंद्र वर्मा, बृजेश शर्मा, राजकुमार, लल्लू जायसवाल, दुर्गा प्रसाद, पप्पू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में बृजमनगंज में भी व्यापारियों ने रोष व्यक्त कर बैठक की । जिसमें किशन जायसवाल दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, विजय जायसवाल, कमरूद्दीन चौधरी, अंकुर, संजीव, संतोष वर्मा, अमन पटेल, सूरज, रवि, गणेश जायसवाल, अंशु जायसवाल, विक्की जायसवाल, मनीष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कंछल गुट के आशीष जायसवाल ने स्वर्ण व्यवसायी पर हुए कातिलाना हमले पर ¨नदा किया। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार कोल्हुई कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में कोल्हुई व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक कर फरेंदा कस्बे के युवा व्यवसायी संजय कुमार वर्मा के ऊपर हुए प्राणघातक हमले की ¨नदा किया। इस अवसर पर हरिराम जायसवाल, गोलू राय, विनोद कुमार मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, पशुपति नाथ मद्धेशिया, राजू कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।