Move to Jagran APP

लोकल रूटों पर चलीं बसें, यात्रियों का टोटा

गोरखपुर फरेंदा ठूठीबारी तक चलीं बसें

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 07:18 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 07:18 AM (IST)
लोकल रूटों पर चलीं बसें, यात्रियों का टोटा
लोकल रूटों पर चलीं बसें, यात्रियों का टोटा

महराजगंज: सोमवार को महराजगंज डिपो से लोकल रूटों पर बसों को संचालन शुरू कर दिया गया। पहले दिन परिवहन निगम ने लंबी दूरी की बसों के संचालन ने परहेज किया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए लंबी दूरी की बसों को चलाया जाएगा। लखनऊ,कानपुर, प्रयागराज, दिल्ली सहित अन्य शहरों में बसों को भेजने के लिए एआरएम को निगम के प्रबंधक से अनुमति लेनी होगी। महराजगंज डिपो के दोनों गेट पर बैरीकेडिग कर यात्रियों की स्क्रीनिग की गई। बिना मास्क वाले यात्रियों को परिसर में नहीं आने दिया गया। 12 यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस:

loksabha election banner

सुबह आठ बजे से बसों के संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण महराजगंज डिपो से पहली बस सुबह 11 बजे के करीब गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। थोड़ी देर बाद करीब 15 सवारी लेकर गोरखपुर डिपो की एक बस महराजगंज पहुंच गई। गोरखपुर के लिए चली दो बसें:

यात्रियों की संख्या को देखते हुए महराजगंज डिपो से सिर्फ छह बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया गया। पहली बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई। जिसमें यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इस तरह फरेंदा, ठूठीबारी रूट पर बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण यहां बसें एक से दो चक्कर ही चल पाई। एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि गोरखपुर 12 यात्रियों को लेकर पहली बस रवाना हुई। रास्ते में बैठाते समय सुरक्षा मानक का ध्यान दिया गया। यात्रियों को देखते हुए बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर बढ़ाया जाएगा। गोरखपुर बस लेकर जा रहे हैं। पब्लिक को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान रखा जा रहा है। स्क्रीनिग के बाद ही ड्यूटी लग रही है। कोरोना से सबकुछ बदल गया है।

जितेंद्र मौर्या बस चालक कोरोना संक्रमण न फैले इसका ख्याल रखा जा रहा है। निगम की ओर जो जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या काफी कम है। खुद को सुरक्षित रखना भी काफी कठिन हो गया है।

रितेश पांडेय, परिचालक बसों के चलने से आम लोगों को राहत मिलेगी। महराजगंज से निचलौल के बीच आवाजाही ठप हो गई थी। निजी साधन वाले ही घरों से निकल पा रहे थे। बस चलने से काफी सहूलियत मिल गई है।

रामधारी-यात्री लॉकडाउन में आवश्यक काम भी ठप हो गया था। बस चलने से लोग जरूरत का काम कर पाएंगे। गोरखपुर आवश्यक काम से जा रहा हूं। मास्क व सैनिटाइजर साथ में है। सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

संदीप-यात्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.