खाद की समस्या को लेकर भाकियू ने निकाला जुलूस
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहानी के नेतृत्व में किसानों खाद की समस्या सहित अन्य मुद्दों को लेकर नगर में जुलूस निकाला। शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सभी किसान जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचे और पंचायत लगाई।
महराजगंज: भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहानी के नेतृत्व में किसानों खाद की समस्या सहित अन्य मुद्दों को लेकर नगर में जुलूस निकाला। शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सभी किसान जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचे और पंचायत लगाई।
गुरुवार दोपहर दो बजे से जुलूस कार्यालय से निकाली गई। इसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। यहां पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद की समस्या से किसान परेशान हैं। किसानों को समितियों पर समय से खाद नहीं मिल रहा है। कालाबाजारी हावी है। इस व्यवस्था में सुधार लाकर किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग में व्याप्त अनियमितता के कारण पेंशनरों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। धान क्रय केंद्रों को शीघ्र चालू किया जाए, नहरों में शीघ्र पानी भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रामअशीष, बेचू प्रसाद, जयराम चौधरी, सोमारी, हरिशचंद, इशरावती, सुरसती देवी आदि उपस्थित रहे।