Move to Jagran APP

महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटलजी युगपुरुष थे। अपने शासनकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के कारण अटलजी को देश की सबसे बड़ी सड़क योजना के लिए याद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 10:31 PM (IST)
महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी
महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी

महराजगंज: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटलजी युगपुरुष थे। अपने शासनकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के कारण अटलजी को देश की सबसे बड़ी सड़क योजना के लिए याद किया जाएगा। परमाणु परीक्षण करके उन्होंने भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाने में महती भूमिका अदा की। कारगिल युद्ध मे भी उन्होंने सेना का मनोबल बढ़ाया और उनके पराक्रम के कारण पड़ोसी को पीछे हटना पड़ा था। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संजय वर्मा, गौतम तिवारी, आचार्य संदीप पटेल, महेश चौरसिया, राही मासूम रजा, बच्चूलाल चौरसिया, अवध किशोर, दिनेश जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, शमसेर आलम, प्रियंका त्रिपाठी, सरोज पांडेय, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर ग्राम पंचायत नदुआ बाजार यज्ञशाला के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, ग्राम प्रधान नारद जायसवाल के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनोज पाठक, दीनानाथ विश्वकर्मा, लकी जायसवाल, भोलू जायसवाल, सद्दाम हुसैन, कुलदीप मणि त्रिपाठी, शशिकांत यादव, दीपक चौहान, श्याम जायसवाल, अश्वनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.